शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज (भोजक/सेवग/मिश्र/पाठक/पाण्डेय) की 2006 से एकमात्र अपडेटेड वेबसाइट
 
 
Surya Dev

 
 

जानिये www.shakdwipiya.com के बारे में


        शाकद्वीपीय समाज की पहली और एक मात्र अपडेटेड वेबसाइट www.shakdwipiya.com को बीकानेर शाकद्वीपीय समाज के रहने वाले श्री जीतेन्द्र, श्री शिव और श्री कैलाश भोजक द्वारा बनाया गया है। यह शाकद्वीपीय समाज का ऐसा पहला उपक्रम है जो बिना किसी दान या चंदे या आर्थिक सहयोग के 2006 से लगातार चल रहा है। वेबसाइट का लोकार्पण "सूर्य भवन", नाथसागर बीकानेर में दिनांक 30.01.2006 को किया गया। यह वेबसाइट किसी संगठन/व्यक्ति/क्षेत्र विशेष से सम्बंधित न होकर सम्पूर्ण शाकद्वीपीय समाज में सूचनाओं के संवहन के लिए सेतु के रूप में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उद्देश्य:
1. सम्पूर्ण समाज को एक वैश्विक मंच प्रदान करना।
2. समस्त सामाजिक संगठनों की जानकारी उपलब्ध करवाना।
3. समस्त सामाजिक प्रकाशनों की जानकारी उपलब्ध करवाना।
4. सामाजिक वैवाहिकी सूचनाओं का आदान-प्रदान करना।
5. सामाजिक समाचारोें और शोक संदेशों की जानकारी उपलब्ध करवाना।
6. सामाजिक कार्यक्रमों और उत्सवों/आयोजनों का सचित्र विवरण उपलब्ध करवाना।
7. भगवान भास्कर की आरती, मंत्र, यंत्र, पूजा, कवच, आदित्य हृदयस्त्रोत आदि उपलब्ध करवाना।
8. फेस आॅफ द मन्थ के माध्यम से युवा प्रतिभाओं का परिचय करवाना।
9. सामाजिक धर्मशालाओ, भवनों और सूर्य मंदिरों की जानकारी उपलब्ध करवाना।

विशेषता:
1. 2006 से अब तक शाकद्वीपीय समाज की एक मात्र अपडेटेड वेबसाइट।
2. प्रतिमाह औसतन 10,000 से भी ज्यादा बार विजिट की जाने वाली वेबसाइट।
3. बिना किसी अर्थ सहयोग (शुल्क/चन्दे) के कार्यरत एक मात्र सामाजिक वेबसाइट।

वेबसाइट पर सामाजिक समाचार प्रकाशित करवाने का शुल्क क्या है ?
निःशुल्क, वेबसाईट निर्माताओं द्वारा किसी भी सामाजिक समाचार के प्रकाशन हेतु किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता। यदि आपकी जानकारी में कोई ऐसा संगठन/व्यक्ति हो जो इस वेबसाइट पर सामाजिक समाचार प्रकाशित करवाने के लिए शुल्क/चंदा माग रहा हो तो हमें तुरंत सूचित करें। वेबसाईट के संचालन के लिए विज्ञापन तथा बधाई संदेशों के लिए निर्धारित शुल्क लिया जाता है।

सामाजिक समाचार कौन भेज सकता है?
शाकद्वीपीय समाज का कोई भी सदस्य व्यक्तिगत रूप से अथवा सामाजिक स्तर पर कार्यरत किसी भी संगठन के माध्यम से वेबसाइट पर प्रकाशित करवाने के लिए समाचार भेज सकता है।

सामाजिक समाचार कैसे भेजे जा सकते है?
वेबसाईट पर प्रकाशित करवाने के लिए समाचार feedback@shakdwipiya.com पर ईमेल करें अथवा समाचार हमारे डाक के पते पर डाक द्वारा भेजे। सोशल मीडिया के (Facebook & Whatsapp) माध्यम से भेजी गई जानकारी स्वीकार्य नहीं होगी।

सामाजिक समाचार के रूप में क्या भेजा जा सकता है?
सामाजिक स्तर पर आयोजित किसी भी आयोजन/कार्यक्रम का सचित्र विवरण, सामाजिक संगठनों/प्रकाशनों की सम्पूर्ण जानकारी, सामाजिक इतिहास/भगवान भास्कर के बारे में भेजी गई जानकारी स्वीकार्य होगी।

वेबसाइट पर प्रकाशित करने हेतु अपने क्षेत्र से समाचार भेजने के लिए ‘‘समाचार प्रतिनिधी’’ कैसे बना जा सकता है?
यदि आप वेबसाइट पर समाचार भेजने के लिए अपने क्षेत्र के समाचार प्रतिनिधी बनना चाहते हैं तो समाचार प्रतिनिधी पंजीकरण फॉर्म डाउनलोड सेक्सन से डाउनलोड करके, उस फॉर्म को पूरा भरकर एक नवीनतम पासपोर्ट साइज़ छायाचित्र और आधार कार्ड की प्रतिलिपी संलग्न करके feedback@shakdwipiya.com पर ईमेल करें अथवा हमारे डाक के पते पर डाक द्वारा भेजे। सोशल मीडिया के (Facebook & Whatsapp) माध्यम से भेजा गया फॉर्म स्वीकार्य नहीं होगा।

वेबसाईट पर सामाजिक प्रकाशनों का पंजीकरण कैसे किया जा सकता है?
प्रकाशन प्रमुख, अपने प्रकाशन की समस्त सक्रिय कार्यकारिणी की जानकारी सामाजिक प्रकाशन पंजीकरण फॉर्म डाउनलोड सेक्सन से डाउनलोड करके, उस फॉर्म को पूरा भरकर feedback@shakdwipiya.com पर ईमेल करें अथवा हमारे डाक के पते पर डाक द्वारा भेजे। सोशल मीडिया के (Facebook & Whatsapp) माध्यम से भेजा गया फॉर्म स्वीकार्य नहीं होगा। साथ ही प्रकाशन द्वारा नियमित रूप (मासिक/अर्द्धवार्षिक/वार्षिक) से किये जाने वाले आयोजनों की सचित्र जानकारी देवे। समस्त कार्यकारिणी सदस्यों के फोटो भेजे एवं संभव हो तो समस्त कार्यकारिणी का एक समूह चित्र भी भेजें।

वेबसाईट पर सामाजिक संगठनों का पंजीकरण कैसे किया जा सकता है?
संगठन प्रमुख, अपने संगठन की समस्त सक्रिय कार्यकारिणी की जानकारी सामाजिक संगठन पंजीकरण फॉर्म डाउनलोड सेक्सन से डाउनलोड करके, उस फॉर्म को पूरा भरकर feedback@shakdwipiya.com पर ईमेल करें अथवा हमारे डाक के पते पर डाक द्वारा भेजे। सोशल मीडिया के (Facebook & Whatsapp) माध्यम से भेजा गया फॉर्म स्वीकार्य नहीं होगा। साथ ही साथ ही संगठन द्वारा नियमित रूप (मासिक/अर्द्धवार्षिक/वार्षिक) से किये जाने वाले आयोजनों की सचित्र जानकारी देवे। समस्त कार्यकारिणी सदस्यों के फोटो भेजे एवं संभव हो तो समस्त कार्यकारिणी का एक समूह चित्र भी भेजें।

टीम शाकद्वीपीय.काॅम सभी महानुभावों और मित्रों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती है जिन्होनें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हमें वैचारिक सहयोग दिया और प्रोत्साहित किया। यह वेबसाइट सूचनाओं के संवहन हेतु एक यज्ञ है अतः आप भी सहयोग रूपी आहुति प्रदान कर अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वाह करें।
building
pur




  Follow us on . . .  
 
FACEBOOK    INSTAGRAM    TWITTER    BLOGSPOT
 
   


  News Update . . .  
 
  • धूम धाम से मनाया गया सूर्य सप्तमी महोत्सव

  • शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज संघ, बीकानेर के चुनाव सम्पन्न दयाशंकर बने अध्यक्ष

  • शाकद्वीपीय युवा रत्न 2025

  • योगेश ने जीता मिस्टर बीकाणा का खिताब

  • शैलेन्द्र का सुयश

  • गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मनस्वी का चयन



  •  
       



      Advertisements  
     
    विज्ञापन के लिए स्थान

    अपने प्रतिष्ठान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ लगवाएं

    अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
     
       
     
     
    QUICK LINKS : सामाजिक समाचारशोक सन्देशफेस ऑफ़ द मंथसंगठनप्रकाशनडाउनलोडसंपर्कइतिहासगोत्रसूर्य देव


    All Rights Reserved. Site designed by - S. K. Infotech. Mail us - feedback@shakdwipiya.com | Site Map| E-mail