शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज (भोजक/सेवग/मिश्र/पाठक/पाण्डेय) की 2006 से एकमात्र अपडेटेड वेबसाइट
 
 
Surya Dev

 
 

धूम धाम से मनाया गया सूर्य सप्तमी महोत्सव


<< Back to News   

        देश के विभिन्न शहरों में रहने वाले शाकद्वीपीय समाज के बंधुओं ने धूम धाम से सूर्य सप्तमी महोत्सव मनाया l भगवान सूर्य की शोभा यात्रा, हवन, सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार और स्नेह भोज के साथ यह पर्व मनाया गया l

बीकानेर
शाकद्वीपीय समाज द्वारा सूर्य सप्तमी का पर्व पूर्ण आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाकद्वीपीय समाज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सूर्य सप्तमी महोत्सव के दौरान भगवान सूर्यदेव का पंचामृत से अभिषेक किया गया। महोत्सव के दौरान शहर में एक वाहन रैली भी निकाली गई। मंगलवार को लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर स्थित गढ़ गणेश मंदिर में आयोजित सूर्य यज्ञ में समाजजनों द्वारा 1000 हजार आहूतियां दी गई। यज्ञ के पश्चात भगवान सूर्यदेव को पुष्पांजलि अर्पित कर पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान समाज के 14 बटुकों का वैदिक रीति के अनुसा यज्ञोपवित संस्कार भी किया गया। इस यज्ञ समाज के बड़े-बुजुर्गों के साथ ही बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों की भी भागीदारी रही।
सजे-धजे ऊंटों व गाजे-बाजे के साथ रथ पर विराजित भगवान सूर्यदेव की रथयात्रा निकाल गई। रवि रश्मि युवा संगठन के आह्वान पर बड़ी संख्या में श्रीलक्ष्मीनाथजी मंदिर से एकत्रित होकर युवाओं, महिलाओं इस रथयात्रा में भाग लिया। लक्ष्मीनाथ मंदिर से प्रारंभ हुई सूर्य भगवान की रथ यात्रा चूड़ी बाजार, सब्जी बाजार, आचार्यों का चौक, केसरदेसरिया मौहल्ला, भट्टड़ों का चौक, सेवगों का चौक, साले की होली, जसोलाई, मोहता चौक, आसानिया चौक, रांगड़ी चौक व बड़ा बाजार होते हुए पुन: लक्ष्मीनाथजी मंदिर पहुंची। डीजे और ऊंट-घोड़ों पर समाज के बच्चे साफा बांधे व ढोल-ताशों के साथ जय भास्कर के जयघोष के साथ यह शोभायात्रा निकाली गई। सैकड़ों स्थानों पर रथ पर विराजित सूर्य भगवान का सामाजिक बंधुओं ने पूजन किया तथा शहर में सैंकड़ों जगहों पर सर्वसमाज पुष्पवर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
यात्रा के दौरान शहर में कई स्थानों पर प्रसाद वितरण चाय-नाश्ते का प्रबंध भी समाजजनों द्वारा किया गया था। सूर्य सप्तमी महोत्सव पर समाज की 24 विभुतियों का सम्मान किया गया। इस इस दौरान मिस्टर बीकाणा बने योगेश सेवग व उपविजेता मुकेश सेवग का भी अभिनंदन किया गया। बीते दिनों सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के तीन वर्गों में नौ विजेताओं को भी सूर्य सप्तमी महोत्सव के दौरान पुरस्कृत किया गया।

कोलकाता
सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण कल्याण समिति कोलकाता द्वारा सूर्य सप्तमी दिनांक 4 फरवरी 2025 को सूर्य पूजन समारोह भब्यता पूर्वक सम्पन्न हुआ जिसमे सामुहिक पूजा-पाठ हवन के साथ साथ सार्वभौम भास्कर पंचांग का भी बिमोचन यहाँ पार्षद सहित सभी मगबन्धु के साथ किया गया।।कोलकाता के समस्त मगबन्धु के साथ अध्यक्ष बिमल कुमार मिश्र, सचिव सरोज कुमार मिश्र एवं समस्त पदाधिकारी गण की भी उपस्थिति रही। इस कार्य को पूर्णता प्रदान करने के लिए सभी का सामाजिक बंधुओ सादर आभार।।

जयपुर 
सुर्य सप्तमी महोत्सव कार्यक्रम में सामाजिक बंधुओं द्ववारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया  सभी सामाजिक बंधुओं का आभार।कार्यक्रम शुरूआत रथयात्रा स्वागत से किया गया।हवन पुजा महेश जी व्यास सांभर द्वारा कराया गया।कार्यक्रम खेलकूद हाऊजी प्रतियोगिता में समाज के हर वर्ग पुरुष महिलाओं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।आमसभा में सचिव योगेन्द्र जी द्वारा लेखा जोखा बताया गया।अध्यक्ष कुलदीप जी व्यास द्वारा सभी बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया।व जयपुर समाज की जमीन व निर्माण सम्बंधित विषय पर जानकारी दी गई वह इस कार्य के तन मन धन से हमेशा सहयोग देने का वचन दिया है।प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया है।

जोधपुर
राजस्थान शाकद्वीपीय ब्राह्मण संघ जोधपुर द्वारा पंचवटी कॉलोनी,भास्कर चौराहा, स्थित सूर्य प्रतिष्ठान में भगवान भुवन भास्कर का प्राकट्य उत्सव सूर्य सप्तमी का पर्व उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया जिसमें आयोज्य कार्यक्रमों की श्रृंखला में पूर्व संध्या में स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। प्रातः काल में उदीयमान भगवान सूर्य देव को सामूहिक अर्ध्य और समस्त देव विग्रहों का पंचामृत से अभिषेक और ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात पंडित श्री परमेश्वर जी शर्मा के प्रधान आचार्यत्व में सूर्य गायत्री शांति यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमे सात जोड़ों ने भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर भास्कर चौराहा की पुष्प माला व लाइटिंग द्वारा सजावट की गई। दोपहर में प्रतिवर्ष की भांति भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे सामाजिक सरोकार निभाते हुए समाज के युवाओं ने सक्रिय भाग लेकर इस पुण्य कार्यक्रम को सफल बनाया।अपराह्न में बच्चों व युवाओ के लिए विविध खेल कूद प्रतियोगिताओं और बालिकाओ के लिए रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई । सांय काल में महाप्रसादी और सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत समाज के होनहार, प्रतिभावान सरकारी सेवा हेतु चयनित और विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले समाज बंधुओं सहित रक्तदाताओं का भी सम्मान किया गया । अध्यक्ष सूर्य प्रकाश शर्मा ने समाज के सभी बंधुओं को इस कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने और सफल आयोजन में सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया । संघ के संरक्षक मंडल ने सभी को शाब्दिक आशीर्वाद दिया।

सोजत रोड़
शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के आराध्य देव सूर्य नारायण भगवान का प्राकट्योत्सव दिवस सूर्य सप्तमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर समाज समाज बन्धुओं ने सामूहिक सूर्य नमस्कार से सूर्य की पहली किरण का स्वागत किया । स्थानीय जैन मंदिर प्रांगण में संरक्षक हिम्मतराज शर्मा व नवरतनमल शर्मा के सान्निध्य में भगवान भास्कर की प्रतिमा पर पुष्पाहार अर्पित किया गया । समाज बन्धुओं ने सूर्य भगवान की आरती का गायन किया । संरक्षक हिम्मतराज शर्मा ने शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के इतिहास की जानकारी देते हुए बताया कि पुराण में उल्लेख है कि भगवान श्रीकृष्ण कुष्ठरोग के उपचार के ज्ञाता मग ब्राह्मणों को शाकद्वीप से आर्यावृत लेकर आये थे, जिससे हमारा समाज शाकद्वीपीय कहलाता है । समाज की अयोध्या देवी, रेणू शर्मा, शकुन्तला, शीला, निर्मला, सीमा, सरीता, विष्णुप्रिया, चंचल, दिव्या, रुद्रा, मुद्रा, व ताराबाई ने भजनों की प्रस्तुति दी । भगवान सहाय ने सूर्य सप्तमी की महिमा बताई। इससे पूर्व समाज की 15 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया । संयोजक अशोक जाँगला, बद्रीलाल, राजेश शर्मा, अनिल शर्मा, सूर्य प्रकाश, शिवप्रकाश, गोपीकिशन, सागर, सूरज सहित समाज के बालगोपाल ने सूर्य भगवान के 12 नामों का सस्वर नमस्कार मंत्र से वन्दन किया ।

बेंगलुरु
शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज के मुख्य आराध्य भगवान भास्कर के प्राकट्योत्सव पर्व सूर्यसप्तमी महामहोत्सव आज शहर के जे.पी. नगर स्थित सूर्यनारायण मंदिर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः सूर्य भगवान का महाभिषेक के पश्चात करीब पचपन जोड़ों की उपस्थिति में विद्धवान पंडितों द्वारा वेद मंत्रों के साथ मुख्य यजमान सुनील शर्मा एवं चंद्रा शर्मा के सानिध्य में यज्ञ वेदी में आहुतियां दी गयी जिससे वातावरण जय भास्कर के जयकारों से गुंजायमान होता रहा। सूर्य भगवान की उत्सव प्रतिमा को रथ में विराजमान कर आयोजन प्रमुख सुनील शर्मा, संतोष शर्मा एवं चंद्रा शर्मा की अगुवाई में जय भास्कर के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने अपने हाथों से रथ को खींचकर शोभायात्रा निकाली गयीं। रथयात्रा में सिर पर कलश धारण कर रंगबिरंगी पोशाक में मंगलगीत गाते आगे-आगे महिलाएं चल रही थी। राजस्थान से आये ख्यातिप्राप्त कलाकार प्रवीण सूर्यवंशी एवं पार्टी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर झूमने के लिए मजबूर कर दिया। समारोह में सांडेसर गोत्र के परिवार ने महाप्रसादी का लाभ लिया।
समारोह के अंत मे सुनील शर्मा ने सभी लाभार्थियों का माला एवं शॉल के साथ बहुमान किया गया। इस अवसर पर सत्यनारायण शर्मा, जे.बाबूलाल शर्मा, महेंद्र शर्मा, एम. रमेश शर्मा, अशोक शर्मा, घनश्याम शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, सुरेश शर्मा, चेतन शर्मा, बी.एल. शर्मा बेड़ा, राजेश शर्मा, संजय शर्मा भूपेश कश्यप, राकेश शर्मा, धर्मेश भोजक, अविनाश शर्मा, दिनेश सांडेसर, विजयकुमार, अरुण शर्मा, सहित सैकड़ों समाज बंधु उपस्थित थे।

.

 
 
QUICK LINKS : सामाजिक समाचारशोक सन्देशफेस ऑफ़ द मंथसंगठनप्रकाशनडाउनलोडसंपर्कइतिहासगोत्रसूर्य देव


All Rights Reserved. Site designed by - S. K. Infotech. Mail us - feedback@shakdwipiya.com | Site Map| E-mail